जाजोद में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन:ग्रामीण बोले- 400 मीटर लाइन अंडरग्राउंड हो, सुरक्षा को खतरा
जाजोद में मकानों के ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन:ग्रामीण बोले- 400 मीटर लाइन अंडरग्राउंड हो, सुरक्षा को खतरा
जाजोद : जाजोद में बागोली से ठिकरिया तक बन रही सड़क के बीच करीब 400 मीटर तक हाई-टेंशन लाइन मकानों, मंदिरों, देवस्थानों, सार्वजनिक भवनों और दुकानों के ऊपर से गुजर रही है। इसे अंडरग्राउंड करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खेड़ी जीएसएस के एईएन राकेश कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन सरपंच वीरेंद्र लाटा के नेतृत्व में सौंपा गया।
ग्रामीण बोले- सुरक्षा को खतरा
ज्ञापन में बताया गया कि सड़क की चौड़ाई करीब 30-35 फीट है। इस हिस्से में 11 हजार वोल्ट (11kV) की खुली लाइन मकानों और अन्य इमारतों की छतों, परिसरों और ऊपर से गुजरती है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे लोगों, बच्चों, श्रद्धालुओं और दुकानदारों की सुरक्षा को खतरा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के टेंडर और अनुमानित खर्च में लाइन शिफ्टिंग, पेयजल पाइपलाइन, नाली निर्माण और बिजली के पोल शिफ्ट करने का प्रावधान है। ग्रामीणों ने मांग की कि करीब 400 मीटर हिस्से में लाइन को केवल पोल शिफ्ट करके न छोड़ा जाए, बल्कि अंडरग्राउंड केबल बिछाई जाए। उन्होंने कहा कि इससे किसी अनहोनी से बचा जा सकेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले पर तुरंत ध्यान देने और PWD और AVVNL के अधिकारियों से संयुक्त निरीक्षण कराने की अपील की। उन्होंने टेंडर में तय बजट के तहत लाइन अंडरग्राउंड कराने की मांग की। साथ ही कहा कि हादसा होने पर प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2534253


