[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

सीकर : जिले के राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक रवि झाझड़िया ने बताया कि सीकर, फतेहपुर एवं लक्ष्मणगढ़ स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों में प्रवेश के लिए अब विद्यार्थी 25 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि छात्रावासों में कक्षा 9वीं से उच्चतर कक्षाओं, विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कर सकेंगे आवेदन

सहायक निदेशक ने बताया कि आवेदन प्रपत्र, पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://minority.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र मय आवश्यक दस्तावेज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, सीकर में डाक के माध्यम से, ई-मेल आईडी sikr.mino@gmail.com पर अथवा व्यक्तिगत रूप से जमा करवा सकते हैं।

प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए दूरभाष नंबर 01572-294178 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22