[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 696 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल, 6.40 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 696 मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए मतदान दल, 6.40 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

चतुर्थ चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी, 14 नवंबर को जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य और 16 नवंबर को पंच-सरपंच पद के लिए होगा मतदान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को निर्धारित मतदान सामग्री और ईवीएम के साथ 696 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने मतदान कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए।

चतुर्थ चरण में जिले की सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी), रतनगढ़, चूरू एवं चूरू उत्तर पंचायत समितियां शामिल हैं। इन छह पंचायत समितियों की 231 ग्राम पंचायतों, 114 पंचायत समिति वार्डों और 2001 ग्राम पंचायत वार्डों के लिए कुल 696 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

6 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि चतुर्थ चरण में कुल 6 लाख 40 हजार 195 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 3 लाख 29 हजार 702 पुरुष, 3 लाख 10 हजार 490 महिला और 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 14 नवंबर तथा पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

चार स्थानों से रवाना हुए मतदान दल

पंचायत समिति सुजानगढ़ के मतदान दल मास्टर भंवरलाल मेघवाल राजकीय बालिका महाविद्यालय सुजानगढ़ से रवाना हुए। तारानगर पूर्व एवं तारानगर पश्चिम (भालेरी) के मतदान दल मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर से रवाना किए गए। इसी प्रकार रतनगढ़ पंचायत समिति के मतदान दल श्रीमती केशर देवी लोहिया राजकीय बालिका महाविद्यालय, चूरू रोड रतनगढ़ से तथा चूरू एवं चूरू उत्तर के मतदान दल पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चूरू से रवाना हुए।

मतदान सामग्री और ईवीएम की जांच के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री, ईवीएम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भली-भांति जांच करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद सभी तैयारियों का दोबारा परीक्षण करने तथा निर्वाचन आयोग के नियमों एवं दिशा-निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मतदान दलों से निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने का आह्वान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22