[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो इन वैकल्पिक दस्तावेजों से भी कर सकेंगे मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मतदान के लिए मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो इन वैकल्पिक दस्तावेजों से भी कर सकेंगे मतदान

सीकर की पांच पंचायत समितियों में 14 नवंबर को होगा मतदान, पहचान सत्यापन के लिए निर्धारित फोटोयुक्त दस्तावेज साथ लाने की अपील

सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण में 14 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं की पहचान से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि जिले की पांच पंचायत समितियों बलांरा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी में मतदान के दौरान मतदाताओं को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने पर निर्धारित वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी पहचान प्रमाणित की जा सकेगी।

इन दस्तावेजों से भी कर सकेंगे पहचान प्रमाणित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र नहीं होने की स्थिति में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र एवं राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रम तथा सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

इसके अलावा बैंक एवं डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के तहत भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय (आरजीआई) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों को जारी आधिकारिक पहचान पत्र तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) भी मान्य होंगे।

पहचान दस्तावेज साथ लाने की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के दिन निर्धारित पहचान दस्तावेज अपने साथ लेकर मतदान केंद्र पहुंचें, ताकि पहचान सत्यापन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके और मतदाता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22