[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गौरव पथ की ढलान पर बेकाबू हुआ इलेक्ट्रिक टेम्पो, दीवार से टकराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गौरव पथ की ढलान पर बेकाबू हुआ इलेक्ट्रिक टेम्पो, दीवार से टकराया

गुहाला की ओर से सामान लेकर आ रहा था टेम्पो, चालक बाल-बाल बचा; ग्रामीणों ने चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की

पचलंगी : कस्बे की मातेश्वरी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर गौरव पथ की ढलान पर एक इलेक्ट्रिक टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गया। टक्कर से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि हादसे में टेम्पो चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार पचलंगी कस्बे को बाघसिंह की ढाणी और सीकर जिले के गुहाला से जोड़ने वाला गौरव पथ घाटी से होकर गुजरता है। गुरुवार दोपहर सामान से भरा एक इलेक्ट्रिक टेम्पो गुहाला की ओर से पचलंगी आ रहा था। इसी दौरान घाटी की ढलान पर टेम्पो अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

आवागमन कम होने से टला बड़ा हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय दोपहर होने के कारण सड़क पर आवागमन कम था। वहीं सड़क किनारे स्थित हैंडपंप पर भी उस समय पानी भरने के लिए कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

ढलान पर सुरक्षा संकेतकों का अभाव

ग्रामीणों का कहना है कि घाटी की ढलान पर वाहनों के अनियंत्रित होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद गौरव पथ पर वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए पर्याप्त चेतावनी संकेतक नहीं लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से ढलान पर चेतावनी संकेतक लगाने के साथ गति नियंत्रण के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22