[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांगियासर के दो वार्डों में जलभराव से बिगड़े हालात, ईंट-पत्थरों के सहारे निकल रहे ग्रामीण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

गांगियासर के दो वार्डों में जलभराव से बिगड़े हालात, ईंट-पत्थरों के सहारे निकल रहे ग्रामीण

नालियां नहीं बनने से सड़क पर जमा हो रहा घरों का गंदा पानी, अधूरी खुदाई ने बढ़ाई परेशानी; दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित

मलसीसर : गांव गांगियासर के वार्ड 3 और 4 में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। सड़क निर्माण के बावजूद नालियों का निर्माण नहीं होने से घरों का गंदा पानी रास्ते पर जमा हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि मुख्य रास्ता कीचड़ और गंदगी से अटा पड़ा है। ग्रामीणों को आवाजाही के लिए दीवार के सहारे ईंट-पत्थर रखकर उनके ऊपर से गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीण गुलाब नबी और अनिल प्रजापत ने बताया कि इस रास्ते से रोजाना स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों के कपड़ों पर पड़ते हैं। इससे लोगों को परेशानी के साथ बीमारियां फैलने का अंदेशा भी बना हुआ है।

दुकानों तक ग्राहक आने से कतरा रहे

जलभराव का असर अब दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ने लगा है। सड़क किनारे स्थित दुकानों पर कीचड़ और गंदे पानी के कारण ग्राहक आने से कतराते हैं। वाहन गुजरने से उछलने वाले पानी के छींटों से दुकानों में रखा सामान भी खराब हो जाता है। दुकानदारों का कहना है कि इस समस्या के चलते उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है।

नाला बनाने के लिए खोदी सड़क, काम अधूरा छोड़ा

ग्रामीणों के अनुसार जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। भूमिगत नाला डालने के लिए सड़क की खुदाई का काम शुरू किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही काम बंद कर दिया गया। इससे रास्ते की स्थिति और खराब हो गई। अब ग्रामीणों को जलभराव के साथ अधूरी खुदाई के कारण भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से वार्ड 3 और 4 में जल्द नालियों का निर्माण करवाने और भूमिगत नाले का अधूरा काम पूरा कराने की मांग की है, ताकि वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22