बूढ़वाले बालाजी धाम के मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम
रस्साकशी और खेल प्रतियोगिताओं ने बांधा समां, हरियाणा सहित कई राज्यों के पहलवानों ने लिया भाग
खेतड़ी : नोरंगपुरा स्थित बूढ़वाले बालाजी धाम में गुरुवार को पाटोत्सव एवं वार्षिक मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। इस दौरान कुश्ती दंगल, रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बालाजी के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।
बूढ़वाले बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष गोकुल चंद प्रजापति और सचिव रामकुमार सिराधना ने बताया कि सुबह अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पाटोत्सव एवं मेले का शुभारंभ किया गया। दोपहर 3 बजे से कुश्ती दंगल और खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। दंगल में विभिन्न वर्गों की इनामी कुश्तियां आयोजित की गईं। इसमें झुंझुनूं, सीकर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतारें
पाटोत्सव के अवसर पर नौरंगपुरा, कांकरिया, सेफरागुवार, दलेलपुरा, पदेवा, हरड़िया, कालोटा, माधोगढ़, जोधपुरा और बागोली सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंचे। दिनभर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। इस दौरान महाआरती का आयोजन किया गया तथा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई।
मेले में महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। वहीं विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद उठाया। धार्मिक आयोजन के साथ खेल प्रतियोगिताओं ने मेले के उत्साह को दोगुना कर दिया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व प्रधान मदनलाल भावरिया, ताराचंद भावरिया, कैप्टन महेश बिजारणिया, महेंद्र सिंह जाखड़, मातादीन सिराधना, हजारीलाल मीणा, रणवीर सिंह बगड़िया, सरजीत मिठारवाल, हवासिंह जाखड़, रोताश गुर्जर, रोहिताश जोधपुरा, दीपचंद ठेकेदार, सरदार सिंह सिराधना, गुलाब हरड़िया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2532570


