[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिलोई मारपीट मामला गरमाया,:दूसरे पक्ष ने खोला मोर्चा, एसपी से मांगा न्याय, एक पक्ष के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी पुलिस पर उठाए सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

दिलोई मारपीट मामला गरमाया,:दूसरे पक्ष ने खोला मोर्चा, एसपी से मांगा न्याय, एक पक्ष के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी पुलिस पर उठाए सवाल

दिलोई मारपीट मामला गरमाया,:दूसरे पक्ष ने खोला मोर्चा, एसपी से मांगा न्याय, एक पक्ष के बाद अब दूसरे पक्ष ने भी पुलिस पर उठाए सवाल

बिसाऊ : बिसाऊ थाना क्षेत्र के दिलोई गांव में 7 नवंबर को हुई मारपीट का मामला अब और तूल पकड़ने लगा है। पहले एक पक्ष की ओर से कार्रवाई नहीं होने के आरोप लगाए गए थे, वहीं बुधवार को दूसरे पक्ष के ग्रामीण भी पुलिस के खिलाफ शिकायत लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने, उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही धमकाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में उनके परिवार और समर्थकों को डराया-धमकाया जा रहा है, लेकिन पुलिस उनकी शिकायत सुनने को तैयार नहीं है।

ग्रामीण राजपाल श्योराण के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने पुलिस अधीक्षक को परिवाद देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उनकी रिपोर्ट दर्ज करने और नामजद लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे अपनी शिकायत लेकर एसपी से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आवास तक नहीं पहुंचने दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस भी हुई। ग्रामीणों ने पुलिस पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया।

चुनाव को लेकर परेशान करने और समर्थकों को डराने का आरोप

ग्रामीण राजपाल श्योराण ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक दबाव में परेशान किया जा रहा है। चुनाव हरवाने के लिए उनके समर्थकों को मारपीट और धमकियों के जरिए भयभीत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ पहले से आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि वे आए दिन धमकियां देते हैं और रात के समय शराब पीकर गांव में उत्पात मचाते हैं। महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसके बावजूद पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

घटना में मौजूद नहीं थे, फिर भी नाम जोड़ने का आरोप

महिला तारामणी ने आरोप लगाया कि मारपीट की घटना के समय कुछ ऐसे लोग गांव में मौजूद तक नहीं थे, जिनके नाम मुकदमे में शामिल कर दिए गए हैं। उनका घटना से कोई लेना-देना नहीं है, इसके बावजूद उन्हें मामले में आरोपी बनाया गया है। वहीं संगीता ने आरोप लगाया कि पुलिस दूसरे पक्ष के दबाव में काम कर रही है। उनकी शिकायत नहीं सुनी जा रही और लगातार परेशान किया जा रहा है। महिलाओं ने भी मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

एसपी को दिए परिवाद में रास्ता रोककर हमला करने का आरोप

पुलिस अधीक्षक को दिए गए परिवाद में सुनील पुत्र पुष्कर लाल निवासी दिलोई दक्षिण ने बताया कि 7 नवंबर की रात करीब 8 बजे वह पूनिया का बास स्थित चुनाव कार्यालय से घर लौट रहा था। गाड़ी चालक सचिन पुत्र योगेश कुमार उसे घर छोड़ने जा रहा था। परिवाद के अनुसार, पूनिया का बास-श्यामपुरा रोड से दिलोई पहुंचने पर सुनील मीणा के घर के सामने रास्ता रोक दिया गया। आरोप है कि सड़क के एक तरफ कंटेनर और दूसरी तरफ स्कॉर्पियो खड़ी कर दी गई थी, जिससे उनकी गाड़ी आगे नहीं जा सकी।

परिवाद में बताया गया कि मौके पर नरेंद्र भाम्बू और सतीश पूनिया सहित 10 से 15 लोग एकत्र थे। आरोप है कि नरेंद्र भाम्बू और सतीश पूनिया ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान सुनील मीणा ने गाड़ी चालक सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवाद में आरोप लगाया गया कि कुछ लोग गाड़ियों से लोहे के पाइप और सरिये निकालकर हमला करने लगे। इससे गाड़ियों के शीशे और बोनट क्षतिग्रस्त हो गए।

10 से 15 लोगों पर हमले का आरोप, सुरक्षा की मांग

परिवाद में रविन्द्र पूनिया, सतीश पूनिया, सुरेन्द्र पूनिया, नरेंद्र भाम्बू, सुनील मीणा, बाबूलाल मीणा और कुलदीप पूनिया सहित अन्य लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। परिवादी ने नामजद लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही अपनी और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। ग्रामीणों ने एसपी को दिए परिवाद में कहा कि मामले में केवल एक पक्ष की शिकायत के आधार पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। दोनों पक्षों की शिकायत सुनकर घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए। उनका आरोप है कि उनकी तरफ से शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अब तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

एसपी आवास जाने से रोका तो पुलिस से हुई बहस

ग्रामीणों का कहना था कि वे एसपी को सीधे अपनी समस्या बताना चाहते थे। इसी उद्देश्य से वे एसपी आवास की ओर जाने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22