[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएफ निकालने के लिए 5 साल नौकरी जरूरी नहीं:जॉब छूटी तो 75% तुरंत निकाल सकेंगे; जानिए- कौन-कौनसे नियम बदले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीएफ निकालने के लिए 5 साल नौकरी जरूरी नहीं:जॉब छूटी तो 75% तुरंत निकाल सकेंगे; जानिए- कौन-कौनसे नियम बदले

पीएफ निकालने के लिए 5 साल नौकरी जरूरी नहीं:जॉब छूटी तो 75% तुरंत निकाल सकेंगे; जानिए- कौन-कौनसे नियम बदले

झुंझुनूं : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ खाताधारकों को राहत देने के लिए निकासी और डिजिटल सेवाओं से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं।

अब पीएफ खाते से आंशिक निकासी के लिए पांच साल तक लगातार नौकरी करने की अनिवार्यता नहीं रहेगी। नए नियमों के अनुसार, एक साल की सदस्यता पूरी होने पर कर्मचारी जरूरत के अनुसार पीएफ की राशि निकाल सकेंगे। इसके साथ ही नौकरी छूटने, बीमारी, बच्चों की शिक्षा, शादी और मकान से जुड़ी जरूरतों के लिए भी निकासी की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है।

ईपीएफओ ने अपनी डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए खाताधारकों को वॉटसऐप के माध्यम से भी जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। अब कर्मचारियों को पीएफ बैलेंस, पिछली पांच जमा किस्तों और पासबुक की जानकारी लेने के लिए कार्यालय जाने या पोर्टल पर लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी।

कर्मचारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 8796441800 पर व्हाट्सएप संदेश भेजकर ‘Hi’ लिखेंगे तो उन्हें खाते से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी।

13 पुराने नियमों को तीन श्रेणियों में बांटा

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रशांत कुमार सिन्हा के अनुसार, ईपीएफओ ने निकासी से जुड़े 13 पुराने प्रावधानों को तीन प्रमुख श्रेणियों में शामिल किया है। इनमें अनिवार्य जरूरतें, आवास संबंधी आवश्यकताएं और विशेष परिस्थितियां शामिल हैं।

अनिवार्य जरूरतों में बीमारी, शिक्षा और विवाह को रखा गया है। आवास संबंधी जरूरतों में मकान खरीदने, बनाने या उससे जुड़ी आवश्यकताओं को शामिल किया गया है। वहीं विशेष परिस्थितियों में अन्य निर्धारित जरूरतों के लिए निकासी की सुविधा दी गई है। इसका उद्देश्य अलग-अलग नियमों और प्रक्रियाओं को सरल बनाना है, ताकि कर्मचारियों को जरूरत के समय अपने ही पैसे निकालने में परेशानी नहीं हो।

ऑटो सेटलमेंट से 72 घंटे में मिलेगा पैसा

पीएफ निकासी की प्रक्रिया को तेज करने के लिए ऑटो सेटलमेंट सुविधा का विस्तार किया गया है। इसके तहत पात्र दावों का निस्तारण कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से अपने आप किया जाएगा। इसमें मानवीय हस्तक्षेप की जरूरत नहीं होगी।

इस सुविधा के तहत बीमारी, शिक्षा, विवाह और मकान से जुड़ी जरूरतों के लिए पांच लाख रुपए तक की निकासी की जा सकेगी। पात्र आवेदन का निस्तारण अधिकतम 72 घंटे में करने का प्रावधान है। इससे कर्मचारियों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नौकरी छूटने पर 75% राशि तुरंत निकालने की सुविधा

नए नियमों में नौकरी छूटने की स्थिति में भी कर्मचारियों को राहत दी गई है। अब नौकरी जाने पर कर्मचारी अपने पीएफ खाते में जमा कुल राशि का 75 प्रतिशत हिस्सा तुरंत निकाल सकेंगे। शेष 25 प्रतिशत राशि खाते में बनी रहेगी, जिससे कर्मचारी की भविष्य की आर्थिक सुरक्षा बनी रहे।

शिक्षा के लिए 10 बार और शादी के लिए 5 बार निकासी

नए प्रावधानों में बच्चों की पढ़ाई और शादी के लिए भी निकासी के नियम आसान किए गए हैं। शिक्षा के लिए कर्मचारी अब 10 बार तक और शादी के लिए पांच बार तक पीएफ की राशि निकाल सकेंगे। इन जरूरतों के लिए पांच लाख रुपए तक की निकासी की सुविधा दी गई है।

जिले के करीब 90 हजार कर्मचारियों को फायदा

ईपीएफओ की इन सुविधाओं का फायदा झुंझुनूं जिले के करीब एक लाख कर्मचारियों को मिलने की उम्मीद है। झुंझुनूं जिले में सरकारी और निजी क्षेत्र के बड़ी संख्या में कर्मचारी पीएफ खाते से जुड़े हुए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62