सभापति खतीजा बानो ने तापड़िया बगीची डिवाइडर पर किया पौधारोपण
सीकर : सीकर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ नगर परिषद सभापति खतीजा बानो ने तापड़िया बगीची से बजाज रोड जाने वाले मार्ग पर नवनिर्मित डिवाइडर पर पौधारोपण किया।
इस दौरान सभापति ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं शोभाकारी पौधे लगाए। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, ताकि लगाए गए पौधों का समुचित संरक्षण हो सके और डिवाइडर को हरा-भरा एवं सुंदर बनाया जा सके।
सभापति खतीजा बानो ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा एवं स्वस्थ जीवन देने का संकल्प है। हमारा लक्ष्य है कि सीकर का हर डिवाइडर, हर सड़क और हर मोहल्ला हरा-भरा दिखाई दे। उन्होंने शहरवासियों से भी इस अभियान में भागीदारी निभाने, पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने आमजन से अपील की कि पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाएं तथा नगर परिषद के हरित सीकर अभियान में सहयोग करें। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षदगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-एक पौधा लगाकर उसे गोद लेने एवं उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2516309

