[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री गोपाल गौशाला में 1100 दीपों से सजा दीप महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

श्री गोपाल गौशाला में 1100 दीपों से सजा दीप महोत्सव

श्री गोपाल गौशाला में 1100 दीपों से सजा दीप महोत्सव

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

बड़वासी : श्री गोपाल गौशाला बड़वासी में श्रद्धा और उत्साह के साथ दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गौशाला परिसर में 1100 दीप जलाकर गौमाता के चरणों में अर्पित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा गौशाला परिसर जगमगा उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।

गौशाला अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश कुमावत ने कहा कि दीपक आस्था, संस्कार और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गौमाता की सेवा और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना ऐसे आयोजनों का उद्देश्य है।

कार्यक्रम में सरपंच सुरेंद्र सैनी कलवानिया, देशराम सीगड़, योगेश सोनी, हाल सिंह शेखावत, सुरेंद्र इंदौरिया, मनीराम कुमावत, हीरालाल शास्त्री, नरेंद्र निर्वाण, खेमचंद मेव, कपिल सीगड़, भागीरथ कुमावत, विकास गढ़वाल, महेश सीगड़, श्रवण कुमावत, महावीर कुल्हरी, राजेश फारण, वंश कुमावत, निखिल सीगड़ सहित कई ग्रामीण और गौसेवक मौजूद रहे।

आयोजन को सफल बनाने में भामाशाहों और गौसेवकों का सहयोग रहा। गौशाला सचिव मुकेश सीगड़ ने सभी सहयोगकर्ताओं, ग्रामवासियों और गौसेवकों का आभार जताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini