छापर में सफाईकर्मियों और पालिका स्टाफ का सम्मान:पालिकाध्यक्ष ने शॉल ओढ़ाकर किया अभिनंदन; मिठाई बांटी
छापर में सफाईकर्मियों और पालिका स्टाफ का सम्मान:पालिकाध्यक्ष ने शॉल ओढ़ाकर किया अभिनंदन; मिठाई बांटी
छापर : छापर के पालिका सभागार में शनिवार को सफाईकर्मियों और कार्यालय स्टाफ का सम्मान समारोह हुआ। पालिकाध्यक्ष प्रेमसुखी जयराम जांगिड़ ने कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गजानंद स्वामी और पूर्व चेयरमैन श्रवण माली ने भी सफाईकर्मियों और पालिका स्टाफ का सम्मान किया।
गजानंद स्वामी ने दीपावली पर शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांग के अनुसार सभी तरह के भुगतान दीपावली से पहले कर दिए गए हैं। पालिका आगे भी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखेगी।
कार्यक्रम में पार्षद मनोज, इशराम, देवकीनंदन भाटी, सफाई निरीक्षक महिपाल सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक नोरंगलाल, जमादार गोविन्द नारायण, भवानी सिंह, मुकेश चावरिया, रवि ढेनवाल, संजय कुमार, राजकुमार, संजूदेवी, सरोज, शांतिदेवी, विमला, जावेद भुट्टा, अनिल सैनी, राजेश गोस्वामी, अजय फलवाड़िया, बजरंगलाल और कन्हैयालाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद राकेश ढेनवाल ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2516270

