चिड़ावा में महालक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति:श्री यंत्र और अभिमंत्रित कुबेर कलश बांटे जाएंगे, दिवाली पर होगी माता महालक्ष्मी की महाआरती
चिड़ावा में महालक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति:श्री यंत्र और अभिमंत्रित कुबेर कलश बांटे जाएंगे, दिवाली पर होगी माता महालक्ष्मी की महाआरती
चिड़ावा : चिड़ावा के कॉलेज रोड स्थित सनातन आश्रम (पोद्दार पार्क) में पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव के तहत महालक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। आयोजन में महालक्ष्मी धाम के पीठाधीश वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने श्री सूक्त पाठ किया और उनके सानिध्य में इस दौरान पंडित बालकृष्ण चौरासिया ने मुख्य यजमान अरुण शर्मा सेहीकलां और महेंद्र-अनिता बदनगढ़िया से मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवाईं। देवताओं के आह्वान के साथ यज्ञ पूरा हुआ। इसके बाद यज्ञ भगवान और माता महालक्ष्मी की आरती की गई। मंत्र जाप के साथ पुष्पांजलि अर्पित की गई और देवी-देवताओं को प्रसाद चढ़ाया गया।

दोपहर में बांटे जाएंगे कलश
वाणीभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने बताया कि आयोजन के तहत दोपहर 3 बजे से अभिमंत्रित श्री यंत्र और कुबेर कलश बांटे जाएंगे। अगले दिन माता का शृंगार होगा और सजावट का काम जारी है। छोटी दीपावली और मुख्य दीपावली पर माता को विशेष प्रसाद चढ़ाया जाएगा और महा आरती होगी। आयोजन में श्रद्धालुओं के शामिल होने की बात कही गई है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में गिरधर गोपाल महमिया, राजीव व्यास, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह रणवा, महेश शर्मा, गुलझारी लाल सैनी, रतिराम राजोरिया, मातूराम और मयंक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513230


