रामसर ने लांबी जाट को हराकर क्रिकेट खिताब जीता:विजेता टीम को 31 हजार रुपए और ट्रॉफी, उपविजेता को मिले 21 हजार रुपए
रामसर ने लांबी जाट को हराकर क्रिकेट खिताब जीता:विजेता टीम को 31 हजार रुपए और ट्रॉफी, उपविजेता को मिले 21 हजार रुपए
पचेरीकलां : पचेरीकलां क्षेत्र के रामसर गांव में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबेदार जयवीर सिंह थे, जबकि में अध्यक्षता राजपाल ने की। आयोजन समिति के अरविंद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मेजबान रामसर व लांबी जाट की टीम के बीच खेला गया। जिस पर मेजबान रामसर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लांबी जाट की टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
खेल की भावना से खेले खेल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलों से आपसी सद्भावना बनी रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के आयोजन होने से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर प्रतिभाएं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके। उन्होंने कहा क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा अन्य खेलों का भी आयोजन होना चाहिए। जिससे क्षेत्र से अनेक प्रतिभाएं आगे बढ़े इसके लिए वह हमेशा युवाओं के साथ है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर खिलाड़ी आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सके।
विजेता-उपविजेता को मिली ट्रॉफी
प्रतियोगिता आयोजन समिति की ओर से विजेता रामसर की टीम को 31 हजार रुपए नकद ट्रॉफी तथा उपविजेता लांबी जाट की टीम को 21 हजार रुपए व ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया। इस मौके पर अरविंद खयालिया, शशि जांगिड़, जीतू, राजपाल, अजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, संजयपाल, अनिल कुमार, सहीराम, दीपक कुमार, संदीप कुमार, नवीन कुमार, अजय कुमार, सुभाष, जितेंद्र सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513230


