मतदान की संख्या पर सवाल के बाद रामपुरा में झड़प:सरपंच चुनाव नतीजे के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस और ग्रामीणों में टकराव; बबली कुमारी उपसरपंच बनीं
मतदान की संख्या पर सवाल के बाद रामपुरा में झड़प:सरपंच चुनाव नतीजे के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस और ग्रामीणों में टकराव; बबली कुमारी उपसरपंच बनीं
नवलगढ़ : गोठड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामपुरा में सरपंच चुनाव के नतीजे को लेकर विवाद हो गया। गुरुवार देर रात नतीजा घोषित होने के बाद असंतुष्ट प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने मतदान की संख्या पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया।
सरपंच पद के प्रत्याशियों और उनके प्रतिनिधियों ने नतीजे पर असहमति जताकर धरना शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाकर हटाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। तनाव बढ़ने पर प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।
शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अतिरिक्त पुलिस बल रामपुरा पहुंचा। सुरक्षा के लिए गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती। विवाद के बीच शुक्रवार को ग्राम पंचायत रामपुरा में उपसरपंच चुनाव हुआ। इसमें बबली कुमारी कुमावत उपसरपंच चुनी गईं। सरपंच चुनाव के नतीजे पर उठे सवालों के बीच गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2513215


