झुंझुनूं में कल साढ़े 4 घंटे लाइट नहीं आएगी:सुबह 7 से 11:30 बजे तक शट-डाउन; जानें अपना इलाका
झुंझुनूं में कल साढ़े 4 घंटे लाइट नहीं आएगी:सुबह 7 से 11:30 बजे तक शट-डाउन; जानें अपना इलाका
झुंझुनूं : दीपावली पर बिजली की व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगम की ओर से रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार 31 अक्टूबर को शहर के कई इलाकों में साढ़े 4 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम के कनिष्ठ अभियंता आदिल खान ने बताया कि 33/11 केवी जीएसएस बगड़ रोड से संचालित सिटी-2 फीडर पर दीपावली रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान नया बस स्टैंड, नाथजी का टीला, खेमी सती के आसपास का क्षेत्र, मुनि आश्रम के पास, सूर्य विहार, इडली रोड और चंद्र विहार कॉलोनी में बिजली बंद रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2492128

