[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केड-खटकड़ रोड पर बुजुर्ग का शव मिला:चेहरे पर केमिकल लेप और शराब-जहर की बोतलें मिली, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केड-खटकड़ रोड पर बुजुर्ग का शव मिला:चेहरे पर केमिकल लेप और शराब-जहर की बोतलें मिली, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

केड-खटकड़ रोड पर बुजुर्ग का शव मिला:चेहरे पर केमिकल लेप और शराब-जहर की बोतलें मिली, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

गुढ़ागौड़जी : केड से खटकड़ जाने वाली सड़क पर बुधवार को 68 साल के बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान खटकड़ निवासी रघुवीर सिंह राजपूत के रूप में हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध किया।

FSL टीम को मौके पर बुलाने की मांग

बुधवार को 68 साल बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खटकड़ निवासी रघुवीर सिंह राजपूत के रूप में हुई है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध किया। परिजनों और ग्रामीणों ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाने की मांग की। दोनों टीमों के पहुंचने तक शव नहीं उठाने देने की बात पर परिजन अड़े रहे।

शव नहीं उठाने पर अड़े परिजन

सूचना मिलने पर गुढ़ागौड़जी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

चेहरे पर लाल रंग का लेप, पास में मिली बोतलें

घटनास्थल पर मृतक के चेहरे पर लाल रंग का केमिकलनुमा लेप लगा हुआ मिला। वहीं, शव से करीब 30 मीटर दूर पानी की बोतल, शराब का पव्वा और जहर की बोतल पड़ी मिली। मृतक की शर्ट भी वहीं मिली। घटनास्थल पर उल्टी के निशान मिलने की बात सामने आई है। इन परिस्थितियों के चलते परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छह महीने पुराने जमीन विवाद को लेकर भी आक्रोश

परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह महीने पहले हुए जमीन विवाद को लेकर भी नाराजगी जताई। परिजनों ने बताया कि जमीन विवाद के चलते मृतक के बेटे शेरसिंह के पैर तोड़ दिए गए थे। आरोप है कि उस मामले में पुलिस प्रशासन ने उच्च स्तरीय कार्रवाई नहीं की। परिजन वर्तमान घटना को पुराने विवाद से जोड़कर देख रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति

एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बुजुर्ग की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77