सीकर के 34 विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, 2,533 विद्यार्थियों तक पहुंची पहल
पिपराली, लक्ष्मणगढ़ और दांतारामगढ़ ब्लॉक में आयोजित गतिविधियों में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देकर उनके उपयोग के लिए किया प्रेरित
सीकर : किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए सीकर जिले में विशेष पहल की जा रही है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईएचआर), जोधपुर की ओर से स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। छह से 24 अक्टूबर 2026 तक जिले के 34 विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से 2,533 किशोर-किशोरियों तक पहुंच बनाई गई।
यह पहल ‘सीकर जिले के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु कार्यान्वयन अनुसंधान’ परियोजना के अंतर्गत संचालित की जा रही है। परियोजना संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज भारद्वाज के निर्देशन और मुख्य अन्वेषक डॉ. रमेश कुमार सांगवान के नेतृत्व में चल रही है। इसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार महरिया तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के समन्वय से गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
तीन ब्लॉक के विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां
परियोजना के तहत पिपराली, लक्ष्मणगढ़ और दांतारामगढ़ ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों के लिए प्रस्तुतियों और व्याख्यानों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें किशोरावस्था के दौरान स्वास्थ्य का महत्व, स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और उपलब्ध सेवाओं के बारे में बताया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर विद्यार्थी इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।
पिपराली ब्लॉक में बेरी, सिंहासन, बाजोर, श्यामगढ़, सकराय, दूजोद और रघुनाथगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जुड़े विद्यालयों को शामिल किया गया। वहीं, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में मिर्जवास, बीदसर, खूरी छोटी और पानलवा तथा दांतारामगढ़ ब्लॉक में रूपगढ़ और दांतारामगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से संबद्ध विद्यालयों में भी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।
स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने पर जोर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार महरिया कार्यक्रम के क्रियान्वयन का समय-समय पर परियोजना दल के साथ संयुक्त मूल्यांकन कर रहे हैं। साथ ही संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। पहल का उद्देश्य किशोरों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने के साथ इन सेवाओं तक उनकी पहुंच बेहतर बनाना और आवश्यकता के अनुसार उनका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह प्रयास विकसित भारत-2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप स्वस्थ और जागरूक किशोर पीढ़ी के निर्माण की दिशा में किया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के आपसी समन्वय से विद्यालय और समुदाय स्तर पर किशोर स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा उपलब्ध सेवाओं के प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के आयोजन और क्रियान्वयन में परियोजना दल के सदस्य डॉ. रितु चौधरी, पारुल कुमावत, सोहन प्रकाश और पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2478003


