[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नोबल स्कूल में विद्यार्थियों को समझाई पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

नोबल स्कूल में विद्यार्थियों को समझाई पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया

डॉ. संदीप नेहरा ने बताया मतदान का महत्व, विद्यार्थियों से अभिभावकों को जागरूक करने का किया आह्वान

देवलावास : नोबल स्कूल देवलावास में प्रार्थना सभा के दौरान संस्था निदेशक डॉ. संदीप नेहरा ने विद्यार्थियों को राजस्थान में चल रही पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत लोकतंत्र की महत्वपूर्ण इकाई है। पंच और सरपंच सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाते हैं।

डॉ. नेहरा ने विद्यार्थियों को मतदान का महत्व समझाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत की अहम भूमिका होती है। इसलिए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहिए और मतदान के प्रति परिवार तथा समाज को जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता और परिजनों को पंचायतीराज चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग्य पंच और सरपंच का चयन गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होता है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने चुनाव प्रक्रिया और मतदान के महत्व से जुड़ी जानकारी में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin