डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खंडेला : जयपुर-झुंझुनूं मार्ग पर कोटड़ी लुहारवास बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतका बामलास गांव की रहने वाली बताई जा रही है। वह अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर खंडेला की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान कोटड़ी लुहारवास स्टैंड के पास एक डंपर की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जयपुर-झुंझुनूं मार्ग पर भारी वाहनों और डंपरों की आवाजाही के कारण आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इसके बावजूद प्रभावी रोकथाम के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से डंपरों की तेज रफ्तार और अनियंत्रित आवाजाही पर अंकुश लगाने, हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने तथा मृतका के परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से समझाइश की और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने के प्रयास शुरू किए। हादसे को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2477993

