[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में आशा सहयोगिनियों और ANM को मिला प्रशिक्षण:AI से मानसिक विकारों की पहचान करना सीखा, मरीजों को समय पर मिलेगा इलाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में आशा सहयोगिनियों और ANM को मिला प्रशिक्षण:AI से मानसिक विकारों की पहचान करना सीखा, मरीजों को समय पर मिलेगा इलाज

सीकर में आशा सहयोगिनियों और ANM को मिला प्रशिक्षण:AI से मानसिक विकारों की पहचान करना सीखा, मरीजों को समय पर मिलेगा इलाज

सीकर : सीकर के CMHO कार्यालय में आशा सहयोगिनियों और ANM को मानसिक स्वास्थ्य विकारों की शुरुआती पहचान के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसका मकसद समुदाय स्तर पर ऐसे विकारों की पहचान और स्क्रीनिंग को मजबूत करना है।

यह प्रशिक्षण ICMR–NIHR, जोधपुर की परियोजना के तहत हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज भारद्वाज के निर्देश पर डॉ. नितिन जोशी, डॉ. रमेश कुमार सांगवान, डॉ. चित्रलेखा और डॉ. सौम्या ने यह ट्रेनिंग दी। डॉ. रितु चौधरी और पवन कुमार ने भी इसमें सहयोग किया।

ट्रेनिंग के दौरान प्रतिभागियों को AI आधारित समाधानों का उपयोग सिखाया गया। उन्हें मानसिक स्वास्थ्य विकारों की शुरुआती स्क्रीनिंग और फिर जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

इसमें पिपराली ब्लॉक के बाजोर, रघुनाथगढ़ और सिंहासन पीएचसी से जुड़ी आशा सहयोगिनियों और ANM ने हिस्सा लिया। इस पहल का लक्ष्य मानसिक समस्याओं की समय पर पहचान और लोगों को सही इलाज से जोड़ना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin