[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के कोचिंग एरिया में होटल-रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड:SHO खुद बुलेट लेकर निकले, 6 लोगों को पकड़ा, सिगरेट के पैकेट,हुक्के भी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के कोचिंग एरिया में होटल-रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड:SHO खुद बुलेट लेकर निकले, 6 लोगों को पकड़ा, सिगरेट के पैकेट,हुक्के भी जब्त

सीकर के कोचिंग एरिया में होटल-रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड:SHO खुद बुलेट लेकर निकले, 6 लोगों को पकड़ा, सिगरेट के पैकेट,हुक्के भी जब्त

सीकर : सीकर के कोचिंग एरिया में पुलिस ने होटल-रेस्टोरेंट पर कई जगह रेड कर कार्रवाई की। इस दौरान उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया खुद बुलेट लेकर इलाके में निकले और पुलिस टीम के साथ दबिश दी।

कार्रवाई में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। कोचिंग के आसपास की दुकानों से सिगरेट के पैकेट, हुक्के भी जब्त किए। साथ ही मॉडिफाइड बाइक्स को भी जब्त किया गया।

पुलिस को कई दिनों से मिल रही थी शिकायत

उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि उद्योग नगर और पिपराली रोड पर गलियों में कई लड़के मॉडिफाइड और बिना नंबरी बाइक लेकर घूमते हैं। वहीं कोचिंग के आसपास सिगरेट, तंबाकू बेचना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद भी बिक्री हो रही है। इसको लेकर आज प्लानिंग के तहत रेड की कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि हमेशा होता है कि पुलिस की गाड़ी को देखकर लोग भागने में सफल हो जाते हैं। ऐसे में आज सिविल ड्रेस में बाइक के साथ रेड की कार्रवाई की गई। मौके पर पहुंचकर तलाशी दी गई और फिर पुलिस टीम को बुलाकर लोगों को गिरफ्तार किया।

SHO राजेश बुडानिया के कहा कि दीपवाली के पहले कई स्टूडेंट्स कोचिंग से निकलते वक्त झगड़ा कर रहे हैं। उन पर निगरानी के लिए अलग-अलग एरिया में पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात किए गए है।

पहले देखिए, कार्रवाई की 4 PHOTO’S

उद्योग नगर थाना SHO राजेश बुडानिया कॉन्स्टेबल देवीलाल के साथ रेड करने गए।
उद्योग नगर थाना SHO राजेश बुडानिया कॉन्स्टेबल देवीलाल के साथ रेड करने गए।
पुलिस ने कई जगह से सिगरेट और हुक्के जब्त किए।
पुलिस ने कई जगह से सिगरेट और हुक्के जब्त किए।
होटल में रिकॉर्ड चेक करते हुए SHO राजेश कुमार बुडानिया।
होटल में रिकॉर्ड चेक करते हुए SHO राजेश कुमार बुडानिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin