तीसरे चरण में 193 ने भरे 221 नामांकन:कल आखिरी दिन, पढ़ें अब तक कितने फॉर्म आए
तीसरे चरण में 193 ने भरे 221 नामांकन:कल आखिरी दिन, पढ़ें अब तक कितने फॉर्म आए
झुंझुनूं : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण के लिए जिले की चार पंचायत समितियों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को 193 अभ्यर्थियों ने 221 नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें सबसे ज्यादा 79 नामांकन उदयपुरवाटी पंचायत समिति में आए।
अभ्यर्थी शुक्रवार 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि तीसरे चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए नामांकन लिए जा रहे हैं।
उदयपुरवाटी में सबसे ज्यादा नामांकन
- उदयपुरवाटी: 62 अभ्यर्थियों ने 79 नामांकन पत्र दाखिल किए।
- नवलगढ़: 48 अभ्यर्थियों ने 48 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
- गोठड़ा: 28 अभ्यर्थियों ने 28 नामांकन पत्र दाखिल किए।
- गुढ़ागौड़जी: 55 अभ्यर्थियों ने 66 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
23 अक्टूबर को अंतिम तिथि
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार, 23 अक्टूबर है। अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
जांच के बाद सोमवार, 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2471894


