जनगणना-2027 के दूसरे चरण का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सटीक आंकड़े जुटाने के लिए जिला और चार्ज स्तर के नियमित व तकनीकी सहायकों को दिया प्रशिक्षण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियों के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित स्वामी गोपालदास राजकीय कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिकों को तकनीकी जानकारी और व्यावहारिक अभ्यास करवाया जा रहा है।
उप जिला जनगणना अधिकारी एवं सांख्यिकी उप निदेशक भागचंद खारिया ने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के जिला एवं चार्ज स्तर के सभी नियमित और तकनीकी सहायक भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के पहले दिन व्यावहारिक अभ्यास पर विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य आगामी जनगणना के दौरान सटीक आंकड़े एकत्र करने के लिए कार्मिकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है।
जनगणना कार्य निदेशालय, जयपुर से आए राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हरिसिंह बीजारणिया और नीरज कुमार ने कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कपिल देव, जयवीर, गुरप्रीत सिंह लबाना, सुनील बुडानिया सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2468307
