कैम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल:राहगीरों ने डीबी अस्पताल पहुंचाया, दोनों की हालत स्थिर
कैम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल:राहगीरों ने डीबी अस्पताल पहुंचाया, दोनों की हालत स्थिर
चूरू : चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच नंबर रोड पर एक कैम्पर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार 19 साल का दलीप और 20 साल का नवीन घायल हो गए। दोनों युवक कड़वासर गांव के रहने वाले हैं और कैटरिंग का काम करते हैं। वे देर रात काम से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उन्हें निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर इमरजेंसी वार्ड में लोगों की भीड़ लग गई। कैम्पर ड्राइवर भी अस्पताल पहुंचा और घायल युवकों के परिजनों से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2468260

