पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 3 हजार पुलिस जवान संभालेंगे सुरक्षा
रिटर्निंग अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, संवेदनशील गांवों में फ्लैग मार्च और हरियाणा सीमा पर बढ़ेगी निगरानी
झुंझुनूं : पंचायती राज चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को आरआर मोरारका कॉलेज में रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील गांवों में पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है। जिले में चुनाव के दौरान करीब 3 हजार पुलिस जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण कुमार गर्ग और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, उनकी जिम्मेदारियों और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन और अधिकारियों की भूमिका पर भी जानकारी दी गई।
संवेदनशील गांवों में पुलिस का फ्लैग मार्च
चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील गांवों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस टीमें लगातार क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं। गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना और चुनाव के दौरान किसी भी अवांछित गतिविधि को रोकना है।
हरियाणा सीमा पर भी रहेगी विशेष निगरानी
झुंझुनूं जिले की हरियाणा सहित अन्य राज्यों से लगती सीमाओं पर भी पुलिस चौकसी बढ़ा रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी, ताकि बाहरी असामाजिक तत्व चुनाव प्रक्रिया में बाधा नहीं डाल सकें। जिला प्रशासन और पुलिस चुनावी तैयारियों को लेकर आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। उद्देश्य जिले में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के साथ मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी रामनिवास, सह प्रभारी अरविंद ओला और मास्टर प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2467969


