अग्निबाण से रावण दहन के साथ रामलीला महोत्सव का समापन
जीवंत झांकियों ने मोहा मन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नेहरू मैदान; हजारों लोग बने साक्षी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आजाद अहमद खान
खेतड़ी नगर : केसीसी की सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय रामलीला महोत्सव मंगलवार देर शाम रावण दहन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का अग्निबाण से दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन देखने के लिए खेतड़ी नगर सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली जीवंत झांकियां
कार्यक्रम से पहले समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना और महामंत्री अभिषेक पारीक ने रामलीला मैदान में कलाकारों से परिचय प्राप्त कर जीवंत झांकियों का शुभारंभ किया। झांकियों में शंकर-पार्वती, भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न, माता कौशल्या, कैकेयी, सुमित्रा, हनुमान और रावण दरबार सहित रामायण के विभिन्न प्रसंगों का सजीव चित्रण किया गया।
रामलीला मैदान से रवाना हुई झांकियां हाथी पार्क, जामा मस्जिद, राजस्थान स्कूल, सुभाष मार्केट, हाट बाजार, राजपूत धर्मशाला, थर्ड सेक्टर, सेंट्रल मार्केट और एसबीआई बैंक होते हुए नेहरू मैदान पहुंचीं। यहां भगवान श्रीराम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन किया गया। इस दौरान मैदान के चारों ओर जोरदार आतिशबाजी की गई, जिससे माहौल उत्सवमय हो गया।

40 फीट ऊंचे रावण का अग्निबाण से दहन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तम दास बोहरा और महाप्रबंधक वीके इंद्रा ने अग्निबाण चलाकर 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। पुतले के जलते ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन के साथ सत्य की असत्य पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया गया। इसके साथ ही रामलीला महोत्सव का समापन हुआ।

गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा, कमलेश इंद्रा, सवाई सिंह सिराधना, अभिषेक पारीक, श्याम सिंह चौहान, राजेश डाढेल, सुनील कटेवा, रमेश कुमार, आलोक जैदिया, बाबुलाल सैनी और राजेश दौचानिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान थानाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। कार्यक्रम का संचालन विमल शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2465477

