[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामसरा में मां दुर्गा की भव्य झांकी के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामसरा में मां दुर्गा की भव्य झांकी के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न

महाआरती के बाद गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, गुलाल उड़ाकर श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले के रामसरा गांव स्थित श्री वीर हनुमान शिव जीण धाम में आयोजित द्वितीय विशाल दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। समापन अवसर पर मां दुर्गा की विशेष महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

महाआरती के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा की भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और माता रानी के भजनों के बीच श्रद्धालु झूमते-गाते गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरे। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाईं और जय माता दी के जयकारे लगाए। सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इसके बाद धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से गांव और क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। महोत्सव का समापन सामूहिक सहभागिता और मां दुर्गा के प्रति अटूट आस्था के माहौल में हुआ। श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण वातावरण में माता रानी को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से महोत्सव आयोजित होने की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin