वचन सिद्ध श्री भवानीनाथ जी की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
संतों ने भजनों के माध्यम से दिया धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश, देर रात तक चला जागरण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित वचन सिद्ध श्री भवानीनाथ जी की समाधि पर पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल जागरण एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर समाधि पर धोक लगाई और प्रसाद ग्रहण किया। संतों के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर झूमते रहे।

महंत देवनाथ जी ने बताया कि भजन संध्या में चिमा बाबा, विकासनाथ, विद्यनाथ और गुलाबनाथ ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर किया। संतों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश देते हुए लोगों को सन्मार्ग पर चलने, अच्छे कर्म करने और जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने श्री भवानीनाथ जी की समाधि पर शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। संतों के सान्निध्य में आयोजित भजन संध्या से पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। पुण्यतिथि पर हुए इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश से जुड़ने का अवसर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2465515

