जसरापुर में दुर्गा पूजा महोत्सव का विसर्जन के साथ समापन:श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए; उड़ाया रंग-गुलाल
जसरापुर में दुर्गा पूजा महोत्सव का विसर्जन के साथ समापन:श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए; उड़ाया रंग-गुलाल
खेतड़ी : खेतड़ी उपखड़ के जसरापुर गांव के वार्ड 2 स्थित खटीकान मोहल्ले में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ हुआ। विसर्जन से पहले दुर्गा पूजा पंडाल में पंडित चुन्नीलाल शर्मा ने विधि-विधान से हवन करवाया। इसमें मुख्य यजमान लूणाराम खींची ओर विमला देवी, हजारीलाल ओर संजू देवी, बबली देवी, मोनिका देवी और पिंकी देवी ने यज्ञ में आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
हवन के बाद माता रानी की प्रतिमा को ट्रैक्टर में विराजमान कर विसर्जन स्थल के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर माता रानी के साथ चल रहे थे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर उत्सव मनाया। माता रानी के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विसर्जन स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से माता रानी के आगमन की कामना करते हुए विदाई दी।
इस अवसर पर आईसा खींची, यशु खिंची, निशा खिंची, लक्षिता कुमारी, पारुल कुमारी, अंतिमा, सुहाना, मनीषा कुमारी, स्नेहा कुमारी, पलक, कविता, सोनू खिंची, ज्योति, गणेश, प्रिंयका, सविता, अवंतिका खिंची, दीपांशी खिंची, ऋषिका कुमारी, निकिता कुमारी, सपना खिंची, विमला देवी, सुमन देवी, ढोली देवी, शारदा देवी, रति देवी, मोनिका देवी, बबला देवी, रचना देवी, माया देवी, दया देवी, सम्पति देवी, पिंकी देवी, लूणाराम खिंची, महिपाल खींची, हजारी खींची, प्रकाश खींची और जगदीश खींची सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2465366


