[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में किरण ने जीते दो स्वर्ण पदक, विद्यालय का नाम रोशन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में किरण ने जीते दो स्वर्ण पदक, विद्यालय का नाम रोशन किया

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में किरण ने जीते दो स्वर्ण पदक, विद्यालय का नाम रोशन किया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : किड्स पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा किरण ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 19 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में किरण ने त्रिकूद और बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का आयोजन फलोदी जिले की बाप तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जावा में हुआ। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में किरण का भव्य स्वागत किया गया। उसकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा।

विद्यालय निदेशक ईशाक खान ने किरण को बधाई देते हुए कहा कि उसने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक व मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं। विद्यालय पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

उन्होंने कहा कि किरण की उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए किरण को हरसंभव सहयोग और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या और शिक्षकों ने किरण को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin