61 शिवभक्तों का जत्था बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना:20 अक्टूबर को बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे
61 शिवभक्तों का जत्था बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना:20 अक्टूबर को बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे
धोद : धोद से 61 शिवभक्तों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा वासुकीनाथ धाम की कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुआ है। अपना परिवार कांवड़ संघ लगातार तीसरे साल इस यात्रा का आयोजन कर रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार, श्रद्धालु 20 अक्टूबर को दशहरे के दिन बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद वे बाबा बैद्यनाथ धाम में जल चढ़ाएंगे और फिर बाबा वासुकीनाथ धाम पहुंचेंगे। कांवड़ चढ़ाने का कार्यक्रम 25 अक्टूबर को तय है। शिवभक्तों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। वे बाबा भोलेनाथ के दरबार में सुख-समृद्धि और खुशहाली की दुआ करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2462369


