[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन:हनुमान जी के लंका पहुंचने और दहन के प्रसंगों ने बांधा समां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन:हनुमान जी के लंका पहुंचने और दहन के प्रसंगों ने बांधा समां

जसरापुर में रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता का मंचन:हनुमान जी के लंका पहुंचने और दहन के प्रसंगों ने बांधा समां

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में गणेश रामलीला मंडल के सौजन्य से ग्रामवासियों के सहयोग से अशोक सेन के निर्देशन में आयोजित रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता की खोज, हनुमान जी का अशोक वाटिका पहुंचना और लंका दहन सहित विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया।

रामलीला के PHOTOS दे​खिये :

शिवकुमार सूरेलिया ने बताया कि रामलीला में हनुमान जी के ब्राह्मण वेश में भगवान राम और लक्ष्मण से मिलने से लेकर राम-सुग्रीव मित्रता तक के प्रसंगों का मंचन हुआ। इसके बाद भगवान राम द्वारा बाली वध, सुग्रीव को पंपापुर का राजा बनाने तथा सुग्रीव द्वारा हनुमान जी, जामवंत और अंगद को माता सीता की खोज में भेजने की लीला दिखाई गई।

राम की भूमिका रवि स्वामी, लक्ष्मण की गर्वित योगी, सीता की धोनी कुमार, हनुमान जी की नवीन टेलर, अंगद की मोहित सेन, सुग्रीव की रजत शर्मा, बाली की दीपक पांडे, रावण की कन्हैया लाल सैनी, मेघनाद की संजय स्वामी, अक्षय कुमार की चयनित मेघवाल, विभीषण की दीपक दादा तथा संपात्ति की भूमिका जोनी सेन ने निभाई।इस अवसर पर मनोज शर्मा, विजय सोनी (मेकअप मैन), सिद्धार्थ शर्मा, अजय शास्त्री, रामचंद्र गुर्जर, रघुवीर योगी, मोनू केडिया, महेंद्र टेलर, मुकेश केडिया, छगनलाल शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, जितेंद्र कुमावत, भली शर्मा, राजेंद्र टेलर और कमल केडिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin