पंचायत चुनाव: आज नाम वापसी के बाद मिलेंगे चुनाव चिह्न, तीसरे चरण के नामांकन भी शुरू
पंचायत चुनाव: आज नाम वापसी के बाद मिलेंगे चुनाव चिह्न, तीसरे चरण के नामांकन भी शुरू
झुंझुनूं : पंचायती राज चुनाव-2026 के तहत सोमवार का दिन अहम रहेगा। दूसरे चरण में जिला परिषद के 41 वार्ड और छह पंचायत समितियों के 102 सदस्यों के चुनाव की तस्वीर नाम वापसी के बाद साफ हो जाएगी। दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। इसके बाद उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
जिला परिषद के 41 वार्डों के लिए 174 प्रत्याशियों ने 185 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, छह पंचायत समितियों के 102 सदस्यों के लिए कुल 574 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या स्पष्ट होगी।
तीसरे चरण के लिए आज से नामांकन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की प्रक्रिया भी सोमवार से शुरू होगी। इसके तहत नवलगढ़, उदयपुरवाटी, गोठड़ा और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों के 74 सदस्यों के चुनाव होंगे। इन पंचायत समितियों के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। प्रत्याशी 23 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग के अनुसार, तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2460618

