पंचायत चुनाव में भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी कार्रवाई
पंचायत चुनाव में भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी कार्रवाई
झुंझुनूं : पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया और वाट्सऐप समूहों पर निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भड़काऊ संदेश डालने और फर्जी वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे खातों की पहचान कर रही है।
पुलिस के अनुसार, किसी धर्म या समाज को लेकर भड़काऊ संदेश, अभद्र टिप्पणी, धमकी अथवा भ्रामक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
वाट्सऐप समूहों के संचालकों को भी आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखने और ऐसी पोस्ट को बढ़ावा नहीं देने की जिम्मेदारी निभानी होगी। चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक या तनाव फैलाने वाली सामग्री साझा करने से बचने की अपील की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2460623

