[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में 51 महिला समाजसेविकाओं को मिला ‘शक्ति स्वरूपा अवॉर्ड’:गर्ल्स पावर महिला मंडल ने किया सम्मान समारोह, प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में 51 महिला समाजसेविकाओं को मिला ‘शक्ति स्वरूपा अवॉर्ड’:गर्ल्स पावर महिला मंडल ने किया सम्मान समारोह, प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

चिड़ावा में 51 महिला समाजसेविकाओं को मिला ‘शक्ति स्वरूपा अवॉर्ड’:गर्ल्स पावर महिला मंडल ने किया सम्मान समारोह, प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

चिड़ावा : चिड़ावा में नवरात्र के अवसर पर गर्ल्स पावर महिला मंडल की ओर से शिव कॉलोनी स्थित दुर्गा पंडाल में ‘शक्ति स्वरूपा अवॉर्ड शो’ आयोजित किया गया। इसमें 51 महिला समाजसेविकाओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। महिलाओं के मनोरंजन और उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।

मंडल संयोजिका पूजा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाजसेवी महिलाओं की उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को सम्मान देना तथा महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।

गीता की उपयोगिता और नारी सम्मान पर रखे विचार

कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक वक्ता लोकतंत्र सेनानी दीपचंद शर्मा रहे। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता की वर्तमान जीवन में उपयोगिता पर विचार रखे। राष्ट्रीय कवि नगेंद्र शर्मा ने कविता के माध्यम से नारी सम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में खेतड़ी की ज्योति भारद्वाज, जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सिंह और हिंदू क्रांति सेना के अध्यक्ष विकास डुमोली मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉ. कुसुमलता शर्मा, आशु स्वामी और नरेंद्र गिरिधर शामिल रहे।

प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

धार्मिक प्रश्नोत्तरी में ऋतु शर्मा ने प्रथम और ईशिता शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुमन कटेवा प्रथम और ज्योति द्वितीय रहीं। रुमाल पकड़ो प्रतियोगिता में मंजू कुलहरी ने पहला स्थान हासिल किया।

महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए वेदारो ज्वेलरी शॉप की ओर से उपहार दिए गए। स्पोर्ट्स जोन एकेडमी, बगड़ के संचालक राकेश ने प्रतीक चिह्न प्रदान किए, जबकि एनएसआर एकेडमी के संचालक नितिन राठौड़ ने मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिह्न भेंट किए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. जगदीश कड़वासरा, रामगोपाल महमिया, संजय शर्मा (लुमास), मूलचंद झाझड़िया (आबूसर), मुरली मनोहर शर्मा (पिलानी), रामदेव गढ़वाल, कुलदीप बिजौली का बास, कुलदीप शास्त्री, पूजा शर्मा (झुंझुनूं), माया भांभू (बगड़), अनीता शर्मा, किरण, अंबिका, मंजू वर्मा, विजयलक्ष्मी, गंगा देवी पचरंगिया, राजकमल चौधरी, पूनम, मुस्कान, राजेश नाथवाल, रश्मि गिरिधर, गुलनाज जांगिड़, कंचन स्वामी, लक्ष्मी सैनी, मोहित शर्मा, संतोष वर्मा और अंजू राव सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ख्याति केडिया, सोना चेतीवाल और निर्मल शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin