पंचायती राज चुनाव: तीसरे चरण के लिए आज से नामांकन, 23 अक्टूबर तक भर सकेंगे पर्चे
पंचायती राज चुनाव: तीसरे चरण के लिए आज से नामांकन, 23 अक्टूबर तक भर सकेंगे पर्चे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार, 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इस चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के अनुसार नामांकन पत्र 19 से 23 अक्टूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकेंगे।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव चिह्नों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
नामांकन के लिए नवलगढ़ में उपखंड कार्यालय, गोठड़ा में ग्राम पंचायत कार्यालय भवन, उदयपुरवाटी में उपखंड कार्यालय और गुढ़ागौड़जी में तहसील कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय और संबंधित नामांकन स्थल पर ही अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2458915


