चिड़ावा में प्लास्टिक मुक्त अभियान,महिलाओं ने संभाली कमान:लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की पहल, पॉलीथिन छोड़ कपड़े के थैले अपनाने की अपील
चिड़ावा में प्लास्टिक मुक्त अभियान,महिलाओं ने संभाली कमान:लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की पहल, पॉलीथिन छोड़ कपड़े के थैले अपनाने की अपील
चिड़ावा : चिड़ावा में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू किया गया। अभियान की कमान महिलाओं ने संभाली। इस दौरान नागरिकों से पॉलीथिन का उपयोग छोड़कर कपड़े के थैले अपनाने की अपील की गई, ताकि पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी बढ़ाई जा सके।
ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा ‘सुखाड़िया’ ने बताया कि ट्रस्ट कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं घरों में पुरुषों को कपड़े के थैले इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगी, तो प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाई जा सकती है।
महिलाओं को कपड़े के थैले देकर किया सम्मानित
अभियान की शुरुआत हिंदी सुंदरकांड ग्रुप की महिलाओं ने की। इस दौरान ट्रस्ट के तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने महिलाओं को सम्मानित कर कपड़े के थैले वितरित किए। सभी महिलाओं ने भविष्य में कपड़े के थैलों का उपयोग करने और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने की शपथ ली।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सुंदरकांड ग्रुप से सुधा जांगिड़, मंजू वर्मा, सोना चेतीवाल, नीलम सोनी, माया शर्मा, विजयलक्ष्मी, सुधा शर्मा, माया बसवाला, रंजू अग्रवाल, अनीता शर्मा, सुमन शर्मा, सुनीता, अशोक पुजारी, प्रवीण, मुकेश, रवि सोनी, सौम्य शर्मा और शक्ति सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2458814

