[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव तक मंत्रियों के सरकारी दौरों और पट्टा वितरण पर रहेगी रोक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुनाव तक मंत्रियों के सरकारी दौरों और पट्टा वितरण पर रहेगी रोक

चुनाव तक मंत्रियों के सरकारी दौरों और पट्टा वितरण पर रहेगी रोक

झुंझुनूं : पंचायती राज आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनके तहत चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक मंत्रियों के निर्वाचन क्षेत्रों में सरकारी दौरों और सरकारी वाहनों के उपयोग पर रोक रहेगी।

निर्देशों के अनुसार आपात स्थिति को छोड़कर चुनाव क्षेत्रों में मंत्रियों के स्वागत और प्रोटोकॉल पर भी पाबंदी रहेगी। कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी सरकारी विश्रामगृहों और डाक बंगलों का उपयोग चुनाव प्रचार कार्यालय के रूप में नहीं कर सकेगा।

आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान पंचायती राज संस्थाओं की ओर से भूमि आवंटन, भूमि नियमन, पट्टा जारी करने और ऋण वितरण से जुड़े कार्यों पर भी रोक रहेगी। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य चुनाव के दौरान सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकना और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin