[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चुनाव खर्च की दरें तय, चाय 6 रुपए और भोजन थाली 55 रुपए खर्च में जुड़ेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चुनाव खर्च की दरें तय, चाय 6 रुपए और भोजन थाली 55 रुपए खर्च में जुड़ेगी

चुनाव खर्च की दरें तय, चाय 6 रुपए और भोजन थाली 55 रुपए खर्च में जुड़ेगी

झुंझुनूं : पंचायती राज चुनाव-2026 में प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का हिसाब रखने के लिए विभिन्न प्रचार सामग्री, खानपान और अन्य व्यवस्थाओं की दरें निर्धारित की गई हैं। तय दरों के अनुसार चाय का एक कप 6 रुपए, कॉफी 9 रुपए, साधारण भोजन की थाली 55 रुपए और विशेष थाली 79 रुपए मानी जाएगी।

निर्धारित दरों के अनुसार प्लास्टिक कुर्सी का किराया 5 रुपए प्रतिदिन, साधारण कार का किराया 2800 रुपए और डीजे का खर्च 2200 रुपए प्रतिदिन तय किया गया है। फ्लेक्स बैनर, पोस्टर, झंडे, टेंट, ड्रोन और अन्य प्रचार सामग्री पर होने वाले खर्च को भी निर्धारित दरों के आधार पर चुनावी खर्च के खाते में जोड़ना होगा।

नियमों के अनुसार 10 हजार रुपए से अधिक के नकद लेन-देन पर रोक रहेगी। इससे अधिक का खर्च ऑनलाइन माध्यम या बैंक के जरिए करना होगा। इन दरों के आधार पर प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की निगरानी की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin