सीकर में पंचायत चुनाव के लिए 1782 कंट्रोल यूनिट और 3564 बैलेट यूनिट आवंटित
11 पंचायत समिति क्षेत्रों के 1366 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान, 28 और 30 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय
सीकर : पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत ईवीएम का द्वितीय एवं तृतीय चरण का रेंडमाइजेशन शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी की मौजूदगी में पूरा हुआ। जिले की 11 पंचायत समिति क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की संख्या के आधार पर 130 प्रतिशत मानक के अनुसार 1782 कंट्रोल यूनिट और 3564 बैलेट यूनिट आवंटित की गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 1366 मतदान केंद्र हैं। इनमें 1348 मूल और 18 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। ईवीएम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार यूनिट आवंटित की गई हैं।
पंचायत समिति क्षेत्रवार आवंटन के अनुसार अजीतगढ़ में 95 मतदान केंद्रों के लिए 124 कंट्रोल यूनिट और 248 बैलेट यूनिट, खंडेला में 229 केंद्रों के लिए 298 कंट्रोल यूनिट और 596 बैलेट यूनिट तथा नीमकाथाना में 161 केंद्रों के लिए 210 कंट्रोल यूनिट और 420 बैलेट यूनिट आवंटित की गई हैं।
इसी प्रकार पाटन में 94 केंद्रों के लिए 123 कंट्रोल यूनिट और 246 बैलेट यूनिट, पिपराली में 104 केंद्रों के लिए 136 कंट्रोल यूनिट और 272 बैलेट यूनिट, श्रीमाधोपुर में 135 केंद्रों के लिए 176 कंट्रोल यूनिट और 352 बैलेट यूनिट, दांतारामगढ़ में 89 केंद्रों के लिए 116 कंट्रोल यूनिट और 232 बैलेट यूनिट आवंटित की गई हैं।
धोद में 127 केंद्रों के लिए 166 कंट्रोल यूनिट और 332 बैलेट यूनिट, धोद ग्रामीण में 134 केंद्रों के लिए 175 कंट्रोल यूनिट और 350 बैलेट यूनिट, खाचरियावास में 85 केंद्रों के लिए 111 कंट्रोल यूनिट और 222 बैलेट यूनिट तथा पलसाना में 113 केंद्रों के लिए 147 कंट्रोल यूनिट और 294 बैलेट यूनिट आवंटित की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों तथा 30 अक्टूबर को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार, ईवीएम प्रकोष्ठ प्रभारी नीरज मीणा, सभी रिटर्निंग अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से रामरतन, भाजपा से महावीर प्रसाद सैन, आम आदमी पार्टी से शिवनाथ सिंह और कांग्रेस से पुरुषोत्तम शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456593