खेतड़ीनगर में स्वच्छता अभियान पर हुई बैठक:टाउनशिप को साफ रखने के लिए सामूहिक प्रयास पर दिया जोर
खेतड़ीनगर में स्वच्छता अभियान पर हुई बैठक:टाउनशिप को साफ रखने के लिए सामूहिक प्रयास पर दिया जोर
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में केसीसी प्रोजेक्ट की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत केसीसी प्रशासन भवन के सभा कक्ष में स्वच्छता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केसीसी महाप्रबंधक सांद्रण वीके इंद्रा ने की। बैठक में टाउनशिप को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर चर्चा की गई।
पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील
मुख्य अतिथि वीके इंद्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने, टाउनशिप को साफ-सुथरा रखने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों और निवासियों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाएं और कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निस्तारण करें। स्वच्छ वातावरण बनाए रखने से बीमारियों की रोकथाम में भी मदद मिलती है।
सफाई के साथ लोगों की भागीदारी भी जरूरी
मुन्नालाल जेदिया ने स्वच्छता अभियान के बारे में बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए नियमित सफाई के साथ लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने सभी से अपने घरों, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने की अपील की।
बैठक में टाउनशिप के प्रमुख स्थानों पर कचरा पात्र रखने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने, नियमित सफाई व्यवस्था की निगरानी करने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने जैसे सुझाव रखे गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने से रोकने और स्वच्छता अभियान में कर्मचारियों के साथ स्थानीय निवासियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में मयूख चटर्जी, भूपेश बंबोरिया, जयंत मुखोपाध्याय, कमलेश कुमार, मोहम्मद उस्मान, विनोद शेखावत, मोनिका, विक्रम सिंह शेखावत, चरण सिंह, हरिचरण, घनश्याम, नीरज मीणा, अंबेश गोविंद, शंकर दत्त तिवाड़ी, राकेश, बाबूलाल सैनी, मनोज लमोरिया, पार्वती और सुधा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456441


