[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलते ट्रेलर के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

चलते ट्रेलर के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें, दो दमकल टीमों ने पाया काबू; सड़क पर लगा जाम

नवलगढ़ : परसरामपुरा में शुक्रवार रात राजीव गांधी खेल स्टेडियम के पास नदी के रपटे पर चलते ट्रेलर के केबिन में आग लग गई। फ्यूज बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। चालक तालिब खान ने तुरंत ट्रेलर से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलने पर गोठड़ा पुलिस, नवलगढ़ अग्निशमन दल और श्री सीमेंट गोठड़ा की दमकल टीम मौके पर पहुंची। दोनों दमकल टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस दौरान गोठड़ा-धोलाखेड़ा मार्ग पर यातायात रुक गया और वाहनों की कतारें लग गईं। गोठड़ा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग बुझने के बाद पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और मार्ग पर आवाजाही सुचारु करवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker