कांवट में सरकारी भूमि पर गांजे की खेती पकड़ी, 49,172 पौधे जब्त
करीब दो हेक्टेयर में उगाए थे पौधे, कीमत 73 करोड़ रुपए बताई; पहले भी इसी जगह नष्ट करवाई गई थी खेती
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खंडेला : सीकर जिले के थोई थाना क्षेत्र के कांवट कस्बे में जयपुर-शाहपुरा राजमार्ग के किनारे सरकारी भूमि पर गांजे की अवैध खेती का मामला सामने आया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब दो हेक्टेयर भूमि पर उगाए गए गांजे के 49,172 पौधे जब्त किए गए। जब्त पौधों की बाजार कीमत करीब 73 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
थोई थानाधिकारी नेकीराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध रूप से गांजे की खेती करने का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच श्रीमाधोपुर थानाधिकारी दिनेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी भूमि पर इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की खेती किसने की और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

पहले भी नष्ट करवाई गई थी गांजे की खेती
कांवट में गांजे की खेती का मामला पहले भी सामने आ चुका है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पिछले वर्ष प्रशासन ने इसी स्थान पर उगे पौधों को जेसीबी की मदद से नष्ट करवाया था। इसके बावजूद दोबारा बड़े पैमाने पर खेती मिलने से सरकारी भूमि की निगरानी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
सरकारी भूमि पर खेती, निगरानी पर सवाल
सरकारी भूमि पर करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में गांजे के पौधे उगाए जाने का मामला सामने आने के बाद संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब जांच में यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होगा कि पहले कार्रवाई के बाद दोबारा खेती कैसे शुरू हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। पुलिस का अनुसंधान पूरा होने के बाद ही अवैध खेती से जुड़े लोगों और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454681


