बिसाऊ में स्वच्छता की अलख जगाने दौड़े 110 प्रतिभागी
‘स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता’ मैराथन में अरमान प्रथम, इमरान द्वितीय और शाहिद खान रहे तृतीय
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : स्वच्छता को जन आंदोलन और जीवनशैली के रूप में बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर पालिका बिसाऊ की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को ‘स्पोर्ट्स फॉर स्वच्छता’ मैराथन आयोजित की गई। सुबह 8 बजे गांधी चौक से शुरू हुई मैराथन नगर पालिका कार्यालय तक निकाली गई। इसमें 110 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सलमा सैय्यद, अधिशासी अधिकारी सीताराम कुमावत और भामाशाह जगदीश कसैरा ने मैराथन की टी-शर्ट का विमोचन किया। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया गया। प्रतियोगिता में अरमान ने प्रथम, इमरान ने द्वितीय और शाहिद खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमशः 2100, 1100 और 500 रुपए की नकद राशि, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पार्षद मोहम्मद सलीम, यूनुस खां, साबिर अली, नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता सौमंत कुमार, विकास कुमार सैनी और राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने और स्वच्छ शहर के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2454606


