[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी

महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शेखावाटी के संस्थापक महाराव शेखाजी की 593वीं जयंती 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। महाराव शेखाजी संस्थान, चूरू के तत्वावधान में समारोह शेखावत कॉलोनी स्थित श्री करणी माता मंदिर सभागार में सुबह 8:30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अमरसिंह शेखावत करेंगे।

संस्थान के संयोजक रतनसिंह ख्याली ने बताया कि दशहरे के अवसर पर समारोह में शस्त्र पूजन भी किया जाएगा। कप्तान मदन सिंह शेखावत ने सर्वसमाज के लोगों से समारोह में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर महाराव शेखाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महाराव शेखाजी हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक और महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनके आदर्शों को याद करते हुए जयंती समारोह मनाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker