[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में खाना खाकर सोया, रात को हो गई मौत:परिजनों ने देखा तो मुंह से निकल रहे थे झाग, जहर देने का शक जताया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

घर में खाना खाकर सोया, रात को हो गई मौत:परिजनों ने देखा तो मुंह से निकल रहे थे झाग, जहर देने का शक जताया

घर में खाना खाकर सोया, रात को हो गई मौत:परिजनों ने देखा तो मुंह से निकल रहे थे झाग, जहर देने का शक जताया

रतनगढ़ : जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड 12 में 23 साल के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि युवक रात को खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह वह मृत मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। मृतक के बड़े भाई सुनील स्वामी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सुनील स्वामी ने बताया कि उसका भाई दिनेश स्वामी घर में सो रहा था। रात में किसी समय उसकी मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने उसे देखा तो उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने किसी द्वारा जहर दिए जाने की आशंका जताई है। रतनगढ़ थाना के हेड कॉन्स्टेबल रवि मीणा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker