चूरू के नेचर पार्क में सीपीआर का दिया प्रशिक्षण:एनेस्थीसिया डे पर लोगों को किया जागरूक, आपात स्थिति में जिंदगी बचाने के तरीके बताए
चूरू के नेचर पार्क में सीपीआर का दिया प्रशिक्षण:एनेस्थीसिया डे पर लोगों को किया जागरूक, आपात स्थिति में जिंदगी बचाने के तरीके बताए
चूरू : चूरू में विश्व निश्चेतना दिवस (एनेस्थीसिया डे) पर शुक्रवार को डीबी अस्पताल के निश्चेतना विभाग ने नेचर पार्क में आम लोगों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया। इसका मकसद अचानक दिल का दौरा पड़ने पर जान बचाने वाली प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जागरूक करना था।
निश्चेतना विभाग के विशेषज्ञ डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. आकांक्षा जून, डॉ. संगीता चौधरी और डॉ. सुमन करेर ने सीपीआर की जरूरत, महत्व, सही तकनीक और आपात स्थिति में इसे कैसे इस्तेमाल करें, इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अचानक दिल रुकने पर शुरुआती मिनट बहुत अहम होते हैं।
अगर आसपास मौजूद लोग तुरंत सीपीआर दें और मेडिकल मदद बुला लें, तो मरीज के बचने की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि सीपीआर बेहोश व्यक्ति के ठीक से सांस नहीं लेने पर छाती पर दबाव डालकर खून का बहाव बनाए रखती है।
विशेषज्ञों ने बताया कि हार्ट अटैक और अचानक दिल रुकना अलग-अलग स्थितियां हैं। यदि कोई अचानक गिरे, जवाब नहीं दे और सांस न ले रहा हो, तो तुरंत सहायता बुलानी चाहिए। यह प्रशिक्षण मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा के मार्गदर्शन में दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454508


