डॉ. विपिन चंद्र को पीएचडी में मिला गोल्ड मेडल:जेजूसर के युवक ने मुर्गीपालन पर किया था शोध, राज्यपाल ने किया सम्मानित
डॉ. विपिन चंद्र को पीएचडी में मिला गोल्ड मेडल:जेजूसर के युवक ने मुर्गीपालन पर किया था शोध, राज्यपाल ने किया सम्मानित
झुंझुनूं : झुंझुनूं के जेजूसर गांव के डॉ. विपिन चंद्र को पशुपालन और मुर्गीपालन में बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजूवास), बीकानेर के नौवें दीक्षांत समारोह में पीएचडी के लिए गोल्ड मेडल दिया गया। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. विपिन चंद्र ने मुर्गीपालन में अपने शोध से खास पहचान बनाई है। उनके शोध का मकसद वैज्ञानिक मुर्गीपालन को बढ़ावा देना और उत्पादन तकनीकों को सुधारना है, जिससे पशुपालकों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके।
पहले भी मिल चुके अवार्ड
उन्हें पहले भी यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड, यंग पोल्ट्री साइंटिस्ट अवॉर्ड और बेस्ट पीएचडी थीसिस अवॉर्ड जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं। उनके शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में छप चुके हैं। डॉ. चंद्र आकाशवाणी केंद्र, जयपुर से पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन और मुर्गीपालन की जानकारी भी देते हैं। उनकी इस उपलब्धि से जेजूसर गांव और पूरे झुंझुनूं जिले में खुशी है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा बनी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454304
