गंदे नाले के पास औंधे मुंह पड़ा शहीद कर्नल जेपी जानू के नाम का बोर्ड
कई महीनों से जमीन पर पड़ा संकेतक, जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में नाराजगी
झुंझुनूं : शहर में विकास और सौंदर्यीकरण का जिम्मा संभालने वाली नगर परिषद की लापरवाही सामने आई है। देश के लिए बलिदान देने वाले शहीद कर्नल जेपी जानू के नाम का संकेतक बोर्ड पिछले कई महीनों से कचरे और गंदे नाले के पास जमीन पर औंधे मुंह पड़ा है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से इसे दोबारा लगाने की सुध नहीं ली गई है।
शहर में कर्नल जेपी जानू स्कूल के सामने बीएसएनएल कार्यालय के पास यह बोर्ड गिरा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग से प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी रोजाना कई बार गुजरते हैं, लेकिन अब तक बोर्ड को व्यवस्थित करने की पहल नहीं हुई है।
स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी शहीद के नाम वाले बोर्ड की यह स्थिति खल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहीदों के सम्मान से जुड़े ऐसे संकेतकों की उचित देखरेख होनी चाहिए। संबंधित अधिकारियों को जल्द बोर्ड को दोबारा स्थापित करवाकर स्थल की सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2453363


